Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारफुटबॉल बेतिया : संत जेवियर्स स्कूल फुटबॉल में गोल्ड ग्रीन और रेड हाउस जीते

बेतिया : संत जेवियर्स स्कूल फुटबॉल में गोल्ड ग्रीन और रेड हाउस जीते

बालिका और बालक दोनों वर्गों में खेले जा रहे हैं मुकाबले

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 11 मई। स्थानीय संत जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड हाउस (बालिका वर्ग) नेजीत हासिल की। बालक वर्ग में ग्रीन हाउस और रेड हाउस ने जीत हासिल की।

गर्ल्स मुकाबला : ब्लू हाउस बनाम गोल्ड हाउस

गर्ल्स मैच में ब्लू हाउस और गोल्ड हाउस की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य समीर उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की शिक्षिका मिस तृप्ति एवं खेल शिक्षक राकेश रेमी भी मौजूद रहे।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में गोल्ड हाउस को मिले एक फ्री-किक अवसर पर सुनिधि ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के अंतिम क्षणों में अमृत त्रिशा ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस रोमांचक मुकाबले के रेफरी विद्यालय के खेल शिक्षक नवीन उत्पल रहे।

सीनियर ब्वॉयज मुकाबला : ग्रीन हाउस बनाम ब्लू हाउस

सीनियर ब्वॉयज वर्ग के मुकाबले में ग्रीन हाउस और ब्लू हाउस की टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस मैच के मुख्य अतिथि वर्ष 2003 बैच के सीए राहुल रमन उपस्थित रहे, जो जेवियर्स अल्यूमुनी एसोसिएशन, बेतिया के सदस्य हैं। ग्रीन हाउस की ओर से दिव्यांशु एवं पंकज ने शानदार गोल कर अपनी टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और खेल भावना ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

रेड हाउस बनाम गोल्ड हाउस मुकाबला

दिन के दूसरे सीनियर ब्वॉयज मुकाबले में रेड हाउस और गोल्ड हाउस की टीमें आमने-सामने उतरीं। मैच की शुरुआत में रेड हाउस के सुमंत ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद सुशांत ने गोल कर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। तीसरा गोल याह्या ने कर अपनी टीम की बढ़त को और मजबूत किया। अंत में सुमंत ने अपना दूसरा एवं टीम का चौथा गोल दागकर रेड हाउस की शानदार जीत सुनिश्चित की।

सीनियर ब्वॉयज मुकाबलों के रेफरी नवीन उत्पल, राहुल प्रियंशी एवं समीर संजय रहे। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखने लायक रही। विद्यालय परिवार एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights