Saturday, April 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए के पूर्व सचिव अमित कुमार का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

बीसीए के पूर्व सचिव अमित कुमार का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

बिहार स्कूल चैंपियंस लीग फाइनल के दौरान काटा गया बर्थडे केक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 मार्च। बिहार स्कूल चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान एक खास और खुशी भरा माहौल देखने को मिला, जब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव अमित कुमार का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस विशेष मौके पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, समाजसेवी चैत्य नवीन, कृष्णा पटेल, ज्योति सिंह, सुरेश मिश्रा, अमित रंजन, प्रतीक कुमार, हिमांशु हरि, रेहान दास गुप्ता, डीके पॉल, पप्पू जी एवं अनंत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जहां सभी ने तालियों के साथ इस खुशी के पल को साझा किया। इस आयोजन ने खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का भी संदेश दिया। फाइनल मुकाबले के रोमांच के बीच इस तरह का आयोजन खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यादगार पल बन गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights