Friday, June 12, 2026
Home Slider Tennis प्लेयर के प्राइवेट पार्ट में लगी गेंद, दर्द सहन करना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

Tennis प्लेयर के प्राइवेट पार्ट में लगी गेंद, दर्द सहन करना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

by Khel Dhaba
0 comment

ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचे टेनिस खिलाड़ी सेबेस्टियन कोर्डा हादसे का शिकार हो गए हैं। होटल के कमरे से प्रैक्टिस के दौरान गेंद प्राइवेट पार्ट के पास जा लगी। घायल होने के बाद अब स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

गौरतलब है कि ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस 17 जनवरी से शुरू हो रहा है। अमेरिका के उभरते हुए टेनिस खिलाड़ी सेबेस्टियन कोर्डा भी टूर्नामेंट में शामिल होने पहुंचे हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इसके कारण कोर्डा को‌ होटल में क्वारंटीन होना पड़ा। वहीं अब होटल के कमरे में ही प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। टेनिस बॉल उनके प्राइवेट पार्ट के पास लगने से खिलाड़ी घायल हा हो गया है। उन्होंने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।

लिखा कि ‘एडिलेड में लैंड करने के बाद सकारात्मक परीक्षण किया। पॉजिटिव आने के बाद से कोई लक्षण नहीं और दो निगेटिव परिणाम भी आए हैं। लोकल कोविड प्रोटोकॉल का सम्मान करते हुए कमरे में ट्रेनिंग कर रहा था, लेकिन मुझे गेंद पर नियंत्रण पर काम करना है, सचमुच’

सेबेस्टियन कोर्डा पूर्व चेक टेनिस खिलाड़ी और 1998 के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन पेट्र कोर्डा के बेटे हैं, जो अब अपने बेटे के कोचिंग टीम के सदस्य है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.