Sunday, June 14, 2026
Home बिहारअन्य छठी बिहार राज्य क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप का धमाकेदार आगाज

छठी बिहार राज्य क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप का धमाकेदार आगाज

अभिराज, सौरभ,अजीत, सन्नी मेहता ने हासिल की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 28 दिसंबर। ऑल बिहार राज्य स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं बिहार राज्य क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 का रविवार यानी 28 दिसंबर को विधिवत उद्घाटन पटना के बांकीपुर क्लब स्क्वैश कोर्ट पर हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन क्लब के कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल,मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार, सम्मानित अतिथि राज नंदन प्रसाद और राज्य स्क्वैश के सबसे पुराने खिलाड़ी अनिल लाल ने संयु्क्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने विजयी अभियान की शुरुआत की। पुरुष वर्ग के पहले राउंड में गत वर्ष विजेता अभिराज सिंह ने धर्मवीर प्रियदर्शिनी को सीधे तीन सेट में 11-4, 11-0 और 11-2 से पराजित कर अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं, गत वर्ष उपविजेता सौरव कुमार अग्रवाल ने पुरुषोत्तम कुमार को तीन सेट 11-6, 11-7 और 11-7 से हराया। इसके अलावा, अजीत कुमार ने राहुल कुमार को 11-8, 11-9 और 11-8 से मात दी।

महिला वर्ग में गत विजेता सन्नी मेहता ने वंशा सिंह को 11-1, 11-1 और 11-2 से हराकर विजयी अभियान की शानदार शुरुआत की। वहीं, अनामिका कुमारी ने कृतिका झा को 11-2, 11-5 और 11-4 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अन्य विजेताओं में शामिल हैं: धुनी कुमार (ओलिवा को हराया 11-3, 11-2, 11-1), आकृति प्रकाश (काजल कुमारी को 11-8, 11-4, 11-5 से हराया), अंजलि कुमारी (माया कुमारी को 11-7, 11-3, 11-7 से पराजित) और आयशा अहमद (साक्षी को 11-1, 11-2, 11-5 से हराया)।

प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन की सचिव अनु प्रिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता निदेशक डॉ. कौशल किशोर सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्याम कुमार झा, मनीष कुमार, मिताली मित्रा और अविनाश कुमार भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का दूसरा दिन कल सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें सभी विजेता खिलाड़ी अपने अगले मुकाबलों के लिए तैयार होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.