Saturday, June 20, 2026
Home Latest थाईलैंड ओपन: भारत का खराब प्रदर्शन, सायना-श्रीकांत-कश्यप हुए बाहर

थाईलैंड ओपन: भारत का खराब प्रदर्शन, सायना-श्रीकांत-कश्यप हुए बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और पारुपल्ली कश्यप यहां जारी बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट थाईलैंड ओपन में हारकर बाहर हो गए हैं।

सातवीं सीड सायना को गुरुवार को महिला एकल के दूसरे दौर में वल्र्ड नंबर-18 जापान की सयाका ताकाहाशी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। ताकाहाशी ने 48 मिनट तक चले मुकाबले में सायना को 16-21 21-11 21-14 से मात दी।

वल्र्ड नंबर-8 सायना का इससे पहले ताकाहाशी के खिलाफ 4-0 का रिकॉर्ड था, लेकिन इस बार उन्हें मात खानी पड़ी। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम आसानी से 21-16 से जीत लिया। लेकिन अगले दो गेम में वह पीछे रह गई और मुकाबला गंवा बैठी। पुरुष एकल में पांचवीं सीड श्रीकांत को थाईलैंड के खोसित फेतपरादब के खिलाफ 11-21 21-16 21-12 से हार का सामना करना पड़ा। वल्र्ड नंबर-32 खोसित ने वल्र्ड नंबर-10 श्रीकांत को एक घंटे तीन मिनट में शिकस्त दी।

इस जीत के साथ खोसित ने श्रीकांत के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 1-1 का कर लिया है। दूसरे मैच में कश्यप को हार झेलनी पड़ी। तीसरी सीड चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन ने कश्यप को 21-9 21-14 से पराजित किया। इस जीत के साथ चेन ने कश्यप के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-2 का कर लिया है।

इस बीच, पुरुष युगल में सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी अगले दौर में पहुंच गए हैं। भारतीय जोड़ी ने छठी सीड इंडोनेशिया के फजर अलफियान और मोहम्मद रियान अरदियांतो की जोड़ी को 39 मिनट में 21-17, 21-19 से पराजित किया। अगले दौर में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के अलफियान इको परासेतया और मार्शिला गिचा इस्लामी की जोड़ी से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.