Sunday, May 31, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : बारिश से रद्द हुआ भारत vs वेस्टइंडीज मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें पूरा समीकरण

टी20 विश्व कप : बारिश से रद्द हुआ भारत vs वेस्टइंडीज मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें पूरा समीकरण

सुपर-8 में दोनों देशों के बीच अहम मुकाबला 1 मार्च को

by Khel Dhaba
0 comment

कोलकाता, 28 फरवरी। आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण के अंतर्गत 1 मार्च यानी रविवार को यहां ईडन गार्डन्स में भारत बनाम वेस्टइंडीज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरों जैसा है। दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है पर अगर मैच में बारिश ने खलल डाला और मुकाबला रद्द हो गया जो फायदा किस टीम को होगा। ऐसी हालत में सेमीफाइनल के टिकट का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

वर्तमान में सुपर-8 में इस ग्रुप की स्थिति यह है

ग्रुप वन से दो जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। अब अंतिम चार की दूसरी सीट के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीधी टक्कर है।

वेस्टइंडीज ने जिंबाब्वे को 107 रन से हराकर शानदार शुरुआत की थी, जिससे उसका नेट रन रेट +5.35 हो गया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद यह घटकर +1.79 रह गया।

भारत को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार मिली, जिससे नेट रन रेट -3.80 पर पहुंच गया था। लेकिन जिंबाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने स्थिति में सुधार किया और सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखीं। भारत का नेट रन रेट -0.100 है।

अगर मैच रद्द हुआ तो किसे फायदा?

यदि भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच बिना परिणाम के समाप्त होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसी स्थिति में नेट रन रेट निर्णायक भूमिका निभाएगा। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार वेस्टइंडीज का नेट रन रेट भारत से बेहतर है। इसलिए मैच रद्द होने की स्थिति में वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल का टिकट मिलने की अधिक संभावना होगी जबकि भारत टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

भारत के लिए क्या है रास्ता?

टीम इंडिया के लिए समीकरण साफ है-उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। करीबी या बड़ी जीत ही भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है, क्योंकि सीधे दो अंक मिलेंगे और नेट रन रेट की गणना की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैसा रहेगा कोलकाता मौसम?

आ रही खबरों के अनुसार 1 मार्च 1 मा र्च को कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं है। मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दिन में तापमान करीब 34 डि ग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि शाम को यह घटकर 25-26 डि ग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल मौ सम पूरी तरह से क्रिकेट के अनुकूल नजर आ रहा है और फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : टी20 विश्व कप India vs West Indies : दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.