Thursday, June 11, 2026
Home Slider T20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत का पावरप्ले में धमाका

T20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत का पावरप्ले में धमाका

6 ओवर में बना इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद, 8 मार्च। अहमदाबाद में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 256 का टारगेट दिया। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी की और पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बना दिए।

यह स्कोर टी-20 विश्व कप इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

अभिषेक और सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी

भारत की इस रिकॉर्डतोड़ शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। पिछले कई मैचों से फॉर्म से बाहर चल रहे अभिषेक शर्मा फॉर्म में लौटे और उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने भी शानदार साथ देते हुए इस मैच में 46 गेंदों में 89 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण भारत ने पावरप्ले में ही बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड की बराबरी

भारत के 6 ओवर में बनाए गए 92/0 रन ने वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में 92/1 रन बनाए थे।

इस सूची में तीसरे स्थान पर नीदरलैंड की टीम है, जिसने टी-20 विश्व कप 2014 में आयरलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 91/1 रन बनाए थे।

भारत ने अपने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़े

इस मैच के साथ ही भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप में पावरप्ले के अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

भारत – 86/1 बनाम नामीबिया (2026)
भारत – 82/2 बनाम स्कॉटलैंड (2022)
भारत – 80/1 बनाम जिंबाब्वे (2026)

फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भारत की यह विस्फोटक शुरुआत टीम के आत्मविश्वास और आक्रामक रणनीति को साफ दिखाती है। अब देखना होगा कि यह शानदार शुरुआत टीम को खिताब दिलाने में कितनी मदद करती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.