Friday, June 12, 2026
Home Slider कैमूर क्रिकेट लीग में सूर्यभान का ‘पंजा’

कैमूर क्रिकेट लीग में सूर्यभान का ‘पंजा’

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां ने सनराइज क्रिकेट क्लब,भभुआ को सात विकेट से हराया।

सनराइज के कप्तान विवेक मोहन ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन विनर के तेज गेंदबाज सूर्यभान के सामने सनराइज के बल्लेबाज नतमस्तक हो गये। सूर्यभान ने अपने घातक स्पैल 11 रन पर 5 विकेट से सनराइज के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया और पूरी टीम मात्र 82 रन बनाकर आलआउट हो गई।

सूर्यभान को भरपूर साथ देते हुए चिंटू गुप्ता और अरशद ने 2-2 विकेट झटके।

सनराइज के विकास पटेल ने 34 तथा विवेक ने 21 रन बनाये।

83 रन का लक्ष्य लेकर उतरी विनर की टीम सलामी बल्लेबाज हिमांशु शर्मा के 34 गेंद मे 42 नाबाद और कप्तान दिलीप के 8 गेंदो में 16 नाबाद रन के दम पर 11.1 ओवर में ही मात्र 3 विकेट खोकर विजयी हुई।

 सनराइज के गेंदबाज विजय ने 2 और ओमकार ने 1 विकेट चटकाये। सूर्यभान को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिहार अंडर-23 के पूर्व खिलाड़ी दिलीप पटेल ने प्रदान दिया। मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व विक्रम सिंह गोपी ने तथा स्कोरिंग सौरव ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.