Friday, June 12, 2026
Home Slider कटिहार जिला क्रिकेट लीग में आकाश का कहर

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में आकाश का कहर

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सन्नी क्लब के आकाश ने ऐसा कहर बरपाया कि सब देखते रह गए। आकाश ने आठ विकेट चटका कर अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिला दी। टॉस जीत कर राइजिंग क्लब के कप्तान शाहबाज़ अंसारी ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया जो उनकी टीम के लिए घातक साबित हुआ और पूरी टीम 11.5 ओवर में मात्र 47 रन पर धराशाई हो गई।

सन्नी क्लब के आकाश ने स्विंग गेंदबाजी के मुफ़ीद मौसम का भरपूर फायदा उठाते हुए 5.5 ओवर में 14 रन देकर 8 विकेट चटकाए।  शयान खान ने 5 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।

इस छोटे से लक्ष्य को सन्नी क्लब ने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंकित सिंह ने नाबाद 14 रन जबकि अश्वनी कुमार ने नाबाद 24 रन बनाए। राइजिंग क्लब को एक सफलता मुकेश द्वारा मिली।

आज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इनाम आकाश को दिया गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका नसीम अखतर और अजित सिंह ने निभाई जबकि स्कोरर थे साहिल रजा।

जिला सचिव रितेश कुमार ने बताया कि कल का मैच पूर्व चैम्पियन फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी बनाम लिबर्टी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.