Saturday, June 6, 2026
Home Slider देवघर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सुरेंद्र प्रसाद सिंह क्रिकेट कोचिंग सेंटर विजयी

देवघर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सुरेंद्र प्रसाद सिंह क्रिकेट कोचिंग सेंटर विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

देवघर। देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में सुरेंद्र प्रसाद सिंह क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने बिलासी क्रिकेट क्लब को 78 रनों से हराया।

शहर के केएनएन स्टेडियम में खेले गए मैच में सुरेंद्र प्रसाद सिंह क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाये।

सुरेंद्र सुरेंद्र प्रसाद सिंह क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से पृथ्वीराज चौहान ने 17, आकाश चौधरी ने 17,यश त्रिपाठी ने 14, शिवम त्यागी ने 54 और कप्तान मयंक शर्मा ने 28 रन बनाये।

बिलासी की ओर अजय कुमार ठाकुर ने 3 रन देकर 1, किशन फलहारी ने 40 रन देकर दो, लोकनाथ कुमार ने 24 रन देकर दो, चंदन झा ने 49 रन देकर 1, कुणाल ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में खेलने उतरी बिलासी सीसी की टीम मयंक शर्मा की अगुआई में की गई शानदार गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पायी और 19.4 ओवर में 86 रनों पर सिमट गई।

बिलासी सीसी की ओर से मनीष ने 24, कुणाल ने 21 और रौशन कुमार ने 16 रन बनाये। मयंक शर्मा ने 16 रन देकर चार, तालिब अहमद ने 25 रन देकर दो, शिवम त्यागी ने 10 रन देकर दो, सागर ने 10 रन देकर दो विकेट चटकाये।
कल का मैच : मा मंशा रेड बनाम सुरेंद्र प्रसाद सिंह क्रिकेट कोचिंग सेंटर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.