Sunday, June 14, 2026
Home Slider भोजपुर क्रिकेट लीग में स्टूडेंट इलेवन सीसी विजयी

भोजपुर क्रिकेट लीग में स्टूडेंट इलेवन सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू ने भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू को 15 रनों से हराया।

स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाये। वरुण राज ने 24 रन, विकास ने 18 रन, संतोष कुमार ने शानदार 55 रन, आशुतोष कुमार ने 25 रनों का योगदान किया।

भोजपुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहबाज अनवर ने सर्वाधिक तीन विकेट, राकेश ने दो विकेट, रोशन और गुलशन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम 28. 5ओवर 156 रन बनाकर आउट हो गई। अमित राठौर ने 29 रन, राकेश ने 13 रनों का योगदान किया। रोशन प्रकाश ने 11 रन बनाए।

स्टूडेंट ब्लू की तरफ से विक्रम ने सर्वाधिक 5 विकेट, रितेश पांडे और वरुण राज ने दो-दो विकेट और विकास कुमार ने एक विकेट लिया।

आज के मैच के निर्णायक कुणाल और अशोक थे। स्कोरिंग रोहित सिंह ने की। कल स्टूडेंट इलेबन ब्लू का मुकाबला जूनियर ब्वायज बॉयज क्रिकेट क्लब प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.