Saturday, June 13, 2026
Home Slider श्रीकांत और समीर की डेनमार्क ओपन में अच्छी शुरुआत

श्रीकांत और समीर की डेनमार्क ओपन में अच्छी शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment
Asia Badminton Championship

ओडेन्से। पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत और भारत के ही समीर वर्मा ने डेनमार्क ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में जीत के साथ शुरुआत की।

श्रीकांत ने 2017 में यहां खिताब जीता था। उन्होंने हमवतन बी साई प्रणीत को 30 मिनट में 21-14, 21-11 से हराया। वहीं 28वीं रैंकिंग वाले समीर ने थाईलैंड के 21वीं रैंकिंग वाले कुन्लावुट विदितसर्न को 21-17, 21-14 से मात दी।

दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का सामना दूसरे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के केंतो मोमोता से हो सकता है। वहीं समीर डेनमार्क के तीसरी वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोंसेन से खेल सकते हैं। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी को मलेशिया के गो जे फेइ और नूर इजुद्दीन ने 21-18, 21-11 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.