Saturday, June 6, 2026
Home Slider निर्धन एवं असहाय खिलाड़ियों के मदद हेतू समर्पित है भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ : सतीश राजू

निर्धन एवं असहाय खिलाड़ियों के मदद हेतू समर्पित है भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ : सतीश राजू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन यादव जी के सौजन्य से सिपारा डीह निवासी अमित कुमार (कैरम खिलाड़ी) जो दोनो पैर से दिव्यांग है उन्हे व्हील चेयर प्रदान किया गया साथ ही आगे भी किसी भी प्रकार के मदद हेतु आश्वाशन दिया गया।

उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक सह बेगूसराय विधायक कुंदन सिंह एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने सामूहिक रूप से अमित कुमार को व्हील चेयर प्रदान कर उनके उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान किए।

उक्त अवसर पर बेगूसराय विधायक कुंदन सिंह ने बताया कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ निरंतर खिलाड़ियों के सहयोग हेतु तत्पर रहती है उन्होंने बताया की विगत वर्ष एवं इस वर्ष लॉकडॉउन के समय भी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा असहाय एवं निर्धन खिलाड़ियों के भोजन का प्रबंध किया गया साथ ही उनके बीच मास्क और सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि उनकी पूरी टीम का एक मात्र उद्देश्य है की समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े खिलाड़ी को भी उनका उचित मान सम्मान मिले एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ उनकी हर संभव मदद कर सके साथ बिहार के खिलाड़ी भी अंतराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले कर बिहार का नाम रोशन करे यही क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन यादव ने बताया की निरंतर वे सभी प्रदेश संयोजक के नेतृत्व में बिहार में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु कार्यरत है।

उक्त अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान, वीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी चंदन सिन्हा, आनंद सिन्हा सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश आनंद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश गुप्ता, विकास सिन्हा, भोला कुमार थापा, अजय कुमार, पटना महानगर सह संयोजक इंद्रजीत कुमार, प्रवक्ता संजय गुप्ता, सुशील कुमार, राजा कुमार आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.