Thursday, June 11, 2026
Home Slider श्रीलंका प्रीमियर लीग 14 नवंबर से

श्रीलंका प्रीमियर लीग 14 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो। श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसएलपीएल) टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन इस साल 14 नवंबर से छह दिसंबर के बीच किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने यह जानकारी दी।

एसएलपीएल का आयोजन पहले 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

एसएलसी ने बयान में कहा, श्रीलंका क्रिकेट को बहुप्रतीक्षित श्रीलंका प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है।यह टूर्नामेंट तीन अंतरराष्ट्रीय स्थलों रंगीरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

इस 15 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में पांच टीमें भाग लेंगी और इसमें कुल 23 मैच खेले जाएंगे। पांच टीमें कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना जिलों की होंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.