Thursday, June 11, 2026
Home Slider जानिए IPL 2020 के शेड्यूल जारी होने को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने क्या कहा

जानिए IPL 2020 के शेड्यूल जारी होने को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने क्या कहा

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक इंडियन प्रीमियर लीग का यूएई में शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बाकी है पर अभी तक शेड्यूल नहीं जारी होने के कारण संशय कायम है। इस संशय को बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने खत्म कर दिया है।

‘एबीपी न्यूज’ से बात करते हुए पूर्व कप्तान ने कहा है कि शुक्रवार यानी 4 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के  2 खिलाड़ी और 11 सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते बीसीसीआई शेड्यूल जारी नहीं कर सकी थी। ऐसे में शेड्यूल का इंतज़ार और बढ़ गया था। हालांकि अब सौरभ गांगुली ने साफ कर दिया है कि शुक्रवार को आईपीएल का पूरा शेड्यूल सामने आ जाएगा।

गौरतलब है कि इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई के तीन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट खेलने के लिए सभी फ्रेंचाइजी यूएई पहुंच चुकी हैं और वहां प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। टूर्नामेंट का आगाज तीन बार की चैम्पियन और पिछले सीजन की उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स और चार बार की विजेता मुंबई इंडियन के बीच मुकाबले से होगा। लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार 10 नवंबर को होगा। ऐसा पहली बार है जब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के दिन न होकर किसी वर्किंग डे पर होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.