Friday, June 19, 2026
Home Slider खेल पत्रकार संघ ने खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह को किया सम्मानित

खेल पत्रकार संघ ने खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह को किया सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड खेल पत्रकार संघ की ओर से बुधवार को प्रेस क्लब परिसर में राज्य के खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह को खेल के प्रति उत्त्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया तथा साथ ही उनके आज सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी गई। खेल पत्रकार की ओर से एक स्वर में कहा गया कि श्री सिंह के कार्यकाल में निदेशक के रूप में खेल पत्रकारों के साथ एक अच्छे सामंजस्य रहा। श्री सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि मैं अपने कार्यकाल में खेल के विकास के लिए प्रयास किया जिसमें खेल पत्रकारों की भूमिका हमेशा सराहनीय रहा। कार्यक्रम में साझा के उपनिदेशक प्रमोद शरण, साझा के खेल सलाहकार देवन्द्र सिंह, खेल पत्रकार संघ की ओर से चंचल भट्टाचार्य, अजय कुकरेती, पीसी झा, सुनील कुमार, सुशील कुमार सिंह, संजय कुमार झा, प्रवीण मिश्रा, अमित झा, चंदन कुमार तिवारी सहित खेल पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित थे।

कोचेज एसोसिएशन ने खेल निदेशक के सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

रांची : खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह के बुधवार को हुये सेवानिवृत्ति पर झारखंड डिप्लोमा कोचेज एसोसिएशन ने खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, मोरहाबादी, रांची के कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर भविष्य में उनके स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर एसोसिएशन के भरत साह, हरेंद्र सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, मोहन कुमार साहू, करन कुमार कर्मकार, एतवा तिग्गा, वीणा केरकेट्टा, करुणा पूर्ति, नीरज कुमार राय, रिजवान अली समेत अन्य प्रशिक्षक  उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.