Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Ajit Azad Cricket Competition में सीतामढ़ी की टीम पहुंची फाइनल

Ajit Azad Cricket Competition में सीतामढ़ी की टीम पहुंची फाइनल

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही 21वीं राज्यस्तरीय अभियंता अजीत कुमार आजाद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरे ग्रुप का सेमीफाइनल मैच सीतामढ़ी एवं बक्सर की टीम के बीच खेला गया।

इस संघर्षपूर्ण मैच में सीतामढ़ी की टीम ने बक्सर की टीम को 04 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। जहां सीतामढ़ी का मुकाबला पहले ग्रुप से फाइनल में पहुंची सारण की टीम से होगा।

प्रतियोगिता का फाइल मैच रविवार को खेला जाएगा। विजेता टीम के भाष्कर दूबे को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विनीत कुमार सिंह, वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव परमेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, मोनू सिंह एवं भूतनाथ सिंह उपस्थित थे।

वैशाली के भगवानपुर रत्ती गांव स्थित डा. जेपी सिंहा स्टेडियम में आयोजित हो रही प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच सीतामढ़ी एवं बक्सर के बीच खेला गया। 40-40 ओवरों के निर्धारित मैच का टॉस बक्सर की टीम के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर की टीम ने सभी विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। अपने टीम के लिए शहबाज फरीदी ने 31 रन एवं विशाल कुमार ने 30 रन एवं नमन गौरव तथा विशाल सत्जर ने 14-14 रनों की पारी खेली।

बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नही कर सके। सीतामढ़ी टीम की ओर से विजय कुमार एवं भाष्कर दूबे ने 04-04 विकेट लिए।
160 रनों के विजय लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी सीतामढ़ी की टीम के बल्लेबाज 06 विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और यह मैच 04 विकेट से जीत लिया। अपने टीम के लिए हर्षित आनंद ने शानदार 43 की पारी खेली। वही कुमार रजनीश ने 35 रन और सुदर्शन कुमार ने 32 रन तथा प्रणव कुमार सिंह ने 10 रनों की पारी खेली।

बक्सर की टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे शहबाज फरीदी जिन्होंने 02 विकेट लिया। मैच समाप्ति के उपरांत विजेता टीम के भाष्कर दूबे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीतामढ़ी एवं सारण के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.