Friday, June 19, 2026
Home झारखंड सिमडेगा मेजर ध्यानचंद हॉकी : तैसेर सी, खिजरी, गोंडवाना छात्रावास जीते

सिमडेगा मेजर ध्यानचंद हॉकी : तैसेर सी, खिजरी, गोंडवाना छात्रावास जीते

14 सितंबर तक चलेगी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 5 सितंबर। राष्ट्रीय खेल दिवस सह हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर चल रही 20वीं मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए।

यह चैंपियनशिप 29 अगस्त से 14 सितंबर तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में हॉकी सिमडेगा एवं जिला खेलकूद विभाग सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

शिक्षक दिवस के विशेष मौके पर आज के मैचों की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग की प्राथमिक गुरु फादर बेनेदिक कुजूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। उनके साथ संत अन्ना +2 स्कूल सामटोली के प्रधानाचार्य फादर प्रदीप लकड़ा, होली स्प्रिट स्कूल के सहायक प्रधानाचार्य फादर सुनील सुरीन और पूर्व कुश्ती खिलाड़ी जेनाब बड़ा भी मौजूद रहे।

पुरुष वर्ग के आज के परिणाम

तैसेर सी ने संत अन्ना स्कूल सामटोली बी को 3–0 से हराया
मास्टर ब्रदर ने आरसीपीएस कोचेदेगा को 8–2 से पराजित किया
खिजरी ने डे बोर्डिंग टैसर को 1–0 से मात दी
आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास सिमडेगा कॉलेज बी ने कुरडेग को 3–1 से हराया
गोंडवाना छात्रावास चंद्रनगर सिमडेगा ने कुरुसकेला डॉमिनेटर को 3–2 से पछाड़ा
आसनबेड़ा ने मामा क्लब नवाटोली को 3–2 से मात दी
बोंडोजरा और आदिवासी कल्याण छात्रावास सिमडेगा कॉलेज ए के बीच मुकाबला 1–1 की बराबरी पर छूटा

आयोजन में योगदान

आज के मैचों को सफल बनाने में मनोज कोणबेगी, पंखरासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनुल भेंगरा, करिश्मा परवार, फ्लेबियस तिर्की, रोहित बेसरा, सुजीत एक्का, तालिन तिग्गा, मनसुख सुरीन, मनीषा एक्का तथा सदर अस्पताल सिमडेगा की मेडिकल टीम की अहम भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.