Monday, April 27, 2026
Home Slider कोरोना: मैसी ने दिखाया बड़ा दिल, बार्सिलोना अस्पताल को दिए 8 करोड़ रुपये

कोरोना: मैसी ने दिखाया बड़ा दिल, बार्सिलोना अस्पताल को दिए 8 करोड़ रुपये

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सिलोना। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए बार्सिलोना में एक अस्पताल को 10 लाख यूरो यानी 8 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है।

गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मैसी ने यह राशि अस्पताल क्लीनिक और जन अस्पताल को दिया है, जिसका कि खुद अस्पताल ने ट्विटर पर पुष्टि की है।मैसी के पहले बार्सिलोना मैनेजर पेप गार्डियोला ने भी बार्सिलोना स्थित एक एनजीओ को जरूरी मेडिकल चीजें खरीदने के लिए एक मिलियन यूरो दिया है।



मैसी के अलावा पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्ज मेंडिस ने भी लिस्बन और पोटरे के अस्पतालों को 10-10 लाख यूरो की राशि दान की है।

मैसी और भारतीय कप्तान सुनील छेत्री सहित 28 पूर्व और मौजूदा फुटबॉलरों को फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा द्वारा क८ोविड-19 महामारी के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में शामिल किया गया है।

फीफा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (हऌड) ने मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसमें ये मशहूर फुटबॉलर लोगों को इस भयानक बीमारी से बचाव के लिए पांच जरूरी कदम उठाने का अनुरोध कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights