Friday, June 12, 2026
Home IPL सुपर ओवर में केकेआर का कमाल, लखनऊ को करीबी मैच में दी मात

सुपर ओवर में केकेआर का कमाल, लखनऊ को करीबी मैच में दी मात

इकाना स्टेडियम में खेला गया हाई-वोल्टेज मुकाबला रिंकू सिंह की तूफानी पारी के बाद नरेन की कसी गेंदबाजी से जीता केकेआर

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बिच में खेला गया। दोनों टीमों का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हैं , कोलकाता नाइट राइडर्स 7 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर हैं तो वही लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 में से 2 मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर हैं।
यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रह। मात्र 73 के स्कोर पर टीम के 6 विकेट गिर चुके थे। हालांकि, रिंकू सिंह के अर्धशतक की बदौलत कोलकाता ने 150 का आंकड़ा पर किया और लखनऊ को 156 रन का टारगेट दिया। रिंकू सिंह 51 गेंदों पर 83 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटका। जवाब में लखनऊ की टीम ने भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाये और मुकाबला सुपर ओवर की और गया। आखिरी गेंद पर शमी ने छक्‍का लगाकर मैच को टाई करा दिया।

सुपर ओवर में कोलकाता ने मरी बजी

Nicholas Pooran's poor season stretched into the Super Over, Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders, IPL 2026, Lucknow, April 26, 2026

सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए उतरे, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सुनील नरेन गेंदबाजी करने आए। नरेन ने पहली ही गेंद पर बड़ा झटका देते हुए निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया।
इसके बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। सुपर ओवर की दूसरी गेंद पर पंत ने एक रन लिया, जिससे टीम का खाता खुला। हालांकि, तीसरी गेंद पर एडेन मार्कराम भी आउट हो गए, जिससे लखनऊ की पारी जल्द ही समाप्त हो गई और लखनऊ सुपर जायंट्स ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन बनाया, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 2 रन का आसान लक्ष्य मिला और ऐसे में सुपर ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर कोलकाता की जीत पर मुहर लगा दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.