Monday, June 15, 2026
Home Latest शेन वॉर्न को रंगीन मिजाजी फिर पड़ी भारी, 2 महिलाओं के साथ पकड़े गए

शेन वॉर्न को रंगीन मिजाजी फिर पड़ी भारी, 2 महिलाओं के साथ पकड़े गए

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न एक बार से सेक्स स्कैंडल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल शेन वार्न इन दिनों एशेज सीरीज के लिए अपने लंदन स्थित अपने घर में हैं।

यहां देर रात तक पार्टी करने पर उनके पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस पहुंची तो वार्न के घर से उनकी नई गर्लफ्रैंड के साथ दो लड़कियां जो कि संभवत: सेक्स वर्कर बताई जा रही हैं, निकलीं। वार्न के एक बार फिर से सेक्स स्कैंडल में फंसने के कारण सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर निकल पड़ा।

शेन वार्न अभी एशेज सीरीज के लिए कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं। चौथा टेस्ट शुरू होने से पहले वह लंदन स्थित अपने घर में पार्टी कर रहे थे। खास बात यह थी कि वार्न ने इस दौरान अपने घर के दरवाजे और खिड़कियां भी खोल रखी थीं।

म्यूजिक के शोर के कारण जब पड़ोसी परेशान हुए तो तब जाकर खुलासा हुआ कि वार्न की पार्टी में सेक्स वर्कर लड़कियां भी थीं। हालांकि वार्न की नई गर्लफ्रैंंड कौन है उसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ। लेकिन दोनों सेक्स वर्कर की पहचान हो गई है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब शेन वार्न किसी विवाद में फंसे हैं। सन 2000 में भी वह एक ऐसी ही घटना में फंसे थे। और तो और 2003 के क्रिकेट विश्व कप से ठीक पहले वह ड्रग्स पॉजीटिव पाए गए थे।

ड्रग्स पॉजीटिव आने के कारण उनपर एक साल का बैन लगा दिया गया था। इसके बाद भी शेन वार्न की जिंदगी उनकी रंगीनमिजाजी के लिए जानी जाती रही। वार्न ने हॉलीवुड एक्ट्रैस एलिजाबेथ हर्ले के साथ भी नजदीकियां बढ़ाई थीं। दोनों की सगाई भी हुई लेकिन कुछ सालों में ही यह टूट गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.