Wednesday, May 20, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एथलेटिक्स के लिए चयन हजारीबाग में 2 एवं 3 मई को

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एथलेटिक्स के लिए चयन हजारीबाग में 2 एवं 3 मई को

by Khel Dhaba
0 comment

पर्यटन,कला संस्कृति,खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधिनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण , रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस एथलेटिक्स (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) हेतु बालक एव बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के सुयोग्य खिलाड़ियों के लिए में दो दिवसीय चयन प्रातः 9:00 बजे से कर्जन स्टेडियम ,हजारीबाग में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर चयन समिति के मनोहर टोपनो -राज्य समन्वयक साझा – अध्यक्ष,हरेंद्र सिंह आवासीय प्रशिक्षक ,चाईबासा, प्रभात रंजन तिवारी ,एथलेटिक्स आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक, हजारीबाग नीरज राय – आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक, बोकारो, सुरेश उरांव – डे बोर्डिंग प्रशिक्षक,लातेहार
योगेश यादव – आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक, साहेबगंज खिलाड़ियों को चयनित करेगें।

अंतिम रूप से चयनित 32 बालक एवं 32 बालिका,खिलाड़ियों को रांची में राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ उच्च स्तरीय अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights