Tuesday, May 19, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : पाटलिपुत्र जोन से पटना क्वार्टरफाइनल में

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : पाटलिपुत्र जोन से पटना क्वार्टरफाइनल में

जहानाबाद भी जीता, अरवल और वैशाली की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 मई। पटना ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाटलिपुत्र जोन में पटना ने अपने तीनों लीग मुकाबले जीते जबकि जहानाबाद की टीम ने दो मैच जीते। अरवल ने एक में जीत हासिल की जबकि वैशाली का खाता नहीं खुला।

पाटलिपुत्र जोन के अंतर्गत 19 मई यानी मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पटना के अरवल को 75 रन से जबकि जहानाबाद ने वैशाली को 6 विकेट से हराया।

पटना बनाम अरवल

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस पटना ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पीयूष कुमार सिंह (83 रन) और आशीष कुमार (54 रन) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पटना ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन बनाये।

पटना की ओर से इसके अलावा शशीम राठौर ने 22, आकाश राज ने 19,पवन कुमार ने नाबाद 10 रन बनाये।

अरवल की ओर से सचिन कुमार सिंह, आयुष रविशंकर,आदित्य कुमार ने 1-1 जबकि रंजन कुमार ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में अरवल की टीम 18.4 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट हो गई। अरवल की ओर से आयुष रविशंकर ने 24, दीपेश कुमार गुप्ता ने 42, शुभ सिंह ने 15, विवेक कुमार ने 21, वेदांत यादव ने 23 रन बनाये।

पटना की ओर से सूरज कश्यप ने 5, पवन कुमार ने 3, आकाश राज ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के सूरज कश्यप को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
पटना : 20 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन, पीयूष कुमार सिंह 83, शशीम राठौर 22, आशीष कुमार नाबाद 54, आकाश 19, पवन कुमार नाबाद 10, सचिन सिंह 1/54, आयुष रविशंकर 1/22, आदित्य कुमार 1/41, रंजन कुमार 2/54,

अरवल : 18.4 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट, आयुष रविशंकर 24, दीपेश गुप्ता 42, शुभ सिंह 15, विवेक कुमार 21, वेदांत यादव 23, पवन कुमार 3/19, सूरज कश्यप 5/35, आकाश राज 2/3

जहानाबाद बनाम वैशाली

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में पाटलिपुत्र जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में जहानाबाद ने वैशाली को 6 विकेट से पराजित किया।
टॉस वैशाली ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाये। अनमोल कुमार ने 31, आशीष परमार ने 10, अश्विनी कुमार ने 44, दक्ष ने 13, आर्यन कुमार ने 13 रन बनाये। अतिरिक्त से 15 रन बने।

जहानबााद की ओर से शशि शेखर ने 3, जतिन और आयुष नंदन ने 2-2 और सूरज राठौर ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में जहानबाद ने कुमार श्रेय की अर्धशतकीय पारी और सूरज राठौर और कुश प्रताप की बेहतरीन फिनिशिंग पारी की बदौलत 16.2 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कुमार श्रेय ने 55, सूरज राठौर ने नाबाद 35, कुश प्रताप ने नाबाद 30 रन बनाये। रजनीश कुमार ने 12 रन की पारी खेली।

वैशाली की ओर से आर्यन, आदित्य, आरिज याकूब और कार्तिक कृष्णा ने 1-1 विकेट चटकाये। सूरज राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
वैशाली : 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन, अनमोल 31, आशीष परमार 10, अश्विनी कुमार 44, दक्ष 13, आर्यन 13, अतिरिक्त 15, शशि शेखर 3/34, सूरज राठौर 1/35, जतिन यादव 2/12, आयुष नंदन 2/19

जहानाबाद : 16.2 ओवर में चार विकेट पर 149 रन, रजनीश कुमार 12, कुमार श्रेय 55, सूरज राठौर नाबाद 35, कुश प्रताप नाबाद 30, आर्यन कुमार 1/32, आदित्य आनंद 1/30, आरिज याकूब 1/19, कार्तिक कृष्णा 1/32

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights