35 C
Patna
Friday, April 19, 2024

संजीवनी ऑनलाइन ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता 26 सितंबर को

पटना। संजीवनी विकास फाउंडेशन व पटना शतरंज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 सितंबर को संजीवनी ऑनलाइन ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 8.00 बजे से Lichess.com पर किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए पटना जिला शतरंज संघ के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि डिजिटल रुप में आयोजित इस ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को एक मैच के लिए 3 मिनट का समय दिया जायेगा जिसमें खिलाड़ियों को अपने मैच समाप्त करने हैं।

प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि ₹5300 है। इस प्रतियोगिता में प्रथम 15 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ हीं अंडर-10, अंडर-15 एवं महिला खिलाड़ियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3-3 खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके अलावा पटना जिला के अंडर-10 आयु वर्ग में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले एक बालक एवं एक बालिका खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता के निदेशक नेशनल इंस्ट्रक्टर राजेश रंजन होंगे।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव पटना जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार मिश्र हैं। जबकि प्रतियोगिता में निरीक्षण के लिए एन्टी चिटिंग टीम में फिडे आर्विटर अमरेन्द्र पण्डेय, सीनियर राष्ट्रीय आर्विटर आलोक प्रियदर्शी, फिडे इंस्ट्रक्टर रुपेश रंजन, फिडे इंस्ट्रक्टर मेन्हाजूल होदा एवं बिहार बाल भवन किलकारी के प्रशिक्षक कुमारी सृष्टि को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता के संयोजक बी0एम0पी0 वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतीय ग्रैन्डमास्टर तमिलनाडु के आर आर लक्ष्मण, इन्टरनेशनल मास्टर झारखंड के नीरज कुमार मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय जूनियर चैम्पियन बिहार के प्रमोद कुमार सिंह सहित देश भर के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मैच समाप्ति के 48 घंटे में प्रतियोगिता के सभी मैच के निरीक्षण के उपरान्त किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को अपना नाम, फिडे आई डी, Lichess कि यूजर आई डी एवं जन्म तिथि के साथ गूगल फार्म के माध्यम से पंजीकरण करना है।

पंजीकरण के लिए गूगल फार्म लिंक है- https://forms.gle/Ye9g2EnbFHuPRnRW7

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights