Friday, June 12, 2026
Home Slider डब्ल्यूटीए सर्किट पर जीत के साथ सानिया के वापसी

डब्ल्यूटीए सर्किट पर जीत के साथ सानिया के वापसी

by Khel Dhaba
0 comment

होबार्ट। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए सर्किट पर जीत के साथ वापसी करते हुए होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ महिला युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दो साल बाद कोर्ट पर लौटी सानिया और उक्रेन की नाडिया किचेनोक ने जार्जिया की ओकसाना के और जापान की मियू कातो को एक घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6,7-6,10-3 से हराया। अब उनका सामना अमेरिका की वानिया किंग और क्रिस्टीना मैकहेल से होगा।


अमेरिकी जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की जार्जिना गार्सिया पेरेज और सारा सौरिबेज तोरमो को 6-2, 7-5 से मात दी।
सानिया और किचेनोक की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने दो बार डबलफाल्ट किये। इसके साथ ही सात ब्रेक प्वाइंट में से एक भी नहीं भुना सकी। इसकी वजह से पहला सेट गंवा दिया। दूसरे सेट में हालांकि दोनों ने अच्छी वापसी की । दोनों टीमों ने तीन तीन ब्रेक प्वाइंट भुनाये कड़े मुकाबले के बीच यह सेट जीतकर सानिया और किचेनोक ने मैच टाइब्रेकर तक खिंचा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.