Saturday, June 13, 2026
Home Slider एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल हुई साक्षी मलिक

एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल हुई साक्षी मलिक

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक अगले महीने कजाखस्तान में होने वाले एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल की गई हैं।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने भारतीय टीम की घोषणा करते हुए बताया कि साक्षी 65 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में हिस्सा लेंगी लखनऊ में शनिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ट्रेनिंग सेंटर में हुए चयन ट्रायल में दिव्या काकरान को 72 किग्रा जबकि सरिता मोर 59 किग्रा और पिंकी को 55 किग्रा वर्ग के लिए चुना गया है। एशिया कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन कजाखस्तान के अलमाती में नौ से 18 अप्रैल तक होगा पिछले सप्ताह हुए राष्ट्रीय चयन में साक्षी को सोनम मलिक के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था जिससे उनकी 62 किग्रा में उतरने की उम्मीद धूमिल हो गई थी। सोनम एशिया ओलंपिक क्वालीफायर में उतरेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.