Saturday, June 13, 2026
Home Slider नेशनल सेपक टाकरा चैंपियनशिप में बिहार का शानदार प्रदर्शन

नेशनल सेपक टाकरा चैंपियनशिप में बिहार का शानदार प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

मडगांव। मडगांव (गोवा) में चल र ही 24वीं जूनियर व सबजूनियर राष्ट्रीय सेपकटाकरा चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों के शानदार शुरुआत की है। जूनियर बालक वर्ग में बिहार ने गुजरात को 21-13, 21-16, मध्यप्रदेश को 21-15,21-15,तमिलनाडु को 21-8, 21-13 से हराया। बिहार ने केरल को 18-21,21-10,21-15 से मात दी।

बालिका सबजूनियर में बिहार ने राजस्थान को 21-17,21-11 और बिहार ने हरियाणा को 21-13,21-9 से हराया। तमिलनाडु और नागालैंड से वाकओवर मिला।

प्रतियोगिता का उद्घाटन गोवा के उपमुख्यमंत्री सह खेल मंत्री मनोहर अजवांवकर ने किया। इस मौके पर गोवा सेपकटाकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत कावलेकर, मुकेश कुमार मीणा (डीजीपी गोवा), गोवा विश्वविद्यालय के कुलपति वरुण सहनी और सेपकटाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रेम राज, सीईओ योगेंद्र सिंह दहिया, महासचिव वीरा गौड़ा, वरीय उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा मौजूद थे। यह जानकारी बिहार टीम के कोच करुणेश कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.