Thursday, June 11, 2026
Home Slider साजन प्रकाश ने इतिहास रचा, ओलंपिक ए कट में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय

साजन प्रकाश ने इतिहास रचा, ओलंपिक ए कट में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। साजन प्रकाश ओलंपिक ‘ए’ क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए जिन्होंने रोम में सेट्टे कोली ट्रॉफी में पुरूषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56.38 सेकेंड का समय निकाला।

रियो ओलंपिक 2016 खेल चुके साजन तोक्यो ओलंपिक ‘ए ’ स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0-1 सेकेंड से कामयाब रहे। टोक्यो ओलंपिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56.48 सेकेंड है। केरल के इस तैराक ने पिछले सप्ताह बेलग्रेड ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में एक मिनट 56.96 सेकेंड का समय निकाला था जो उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड था। भारतीय तैराकी महासंघ ने ट्वीट किया, भारतीय तैराकी के लिये ऐतिहासिक पल। साजन प्रकाश ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय निकाला। बधाई।

प्रकाश टोक्यो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में माना पटेल के साथ भाग लेंगे। माना को भारतीय तैराकी महासंघ ने नामित किया है। प्रकाश के सीधे क्वालीफाई करने के मायने हैं कि श्रीहरि नटराज टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले सकेंगे जिन्हें माना के साथ यूनिवर्सिटिलिटी कोटा के तहत नामांकित किया गया था। नटराज रोम में शुक्रवार को 100 मीटर बैकस्ट्रोक में क्वालीफाई करने से 0.5 सेकंड से चूक गए थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.