Thursday, June 11, 2026
Home Slider euro Cup Football : वेल्स को 4-0 से हरा कर डेनमार्क ने कटाया क्वार्टरफाइनल का टिकट

euro Cup Football : वेल्स को 4-0 से हरा कर डेनमार्क ने कटाया क्वार्टरफाइनल का टिकट

by Khel Dhaba
0 comment

एम्स्टर्डम। यूरो कप फुटबॉल 2020 के नॉकआउट दौर के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। एम्स्टर्डम में पहला मुकाबला वेल्स और डेनमार्क के बीच खेला गया जिसमें डेनमार्क की टीम 4-0 से विजयी रही।

खेल के 27वें में डेनमार्क के कासप्रे डॉलबर्ग ने गोल दागा। दूसरे हाल में कासप्रे डॉलबर्ग ने दूसरा गोल दागा। कासप्रे डॉलबर्ग ने 48वें मिनट में दूसरा गोल दागा। जोआकिम माहले ने खेल के 88वें मिनट में गोल दाग कर डेनमार्क को महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। मार्टिन ब्रेथवेट ने खेल के दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में गोल दागा। कैस्पर डोलबर्ग यूरो 2012 में पुर्तगाल के खिलाफ निकलस बेंडनर के बाद एक बड़े टूर्नामेंट में एक मैच में दो या अधिक स्कोर करने वाले पहले डेनिश खिलाड़ी हैं।


पहले हाफ में डेनमार्क की ओर से चार शॉट गोल में दागे गए जिसमें दो निशाने पर लगे। इसके मुकाबले वेल्स ने 7 शॉट दागे पर मात्र एक निशाने पर था। 60 प्रतिशत गेंद डेनमार्क के खाता में रहा जबकि 40 प्रतिशत समय तक वेल्स के खिलाड़ियों के कब्जे में।

डेनमार्क की टीम 9वीं बार टूर्नामेंट में उतरी है। टीम ने एक बार टूर्नामेंट का खिताब भी जीता है। 1992 में टीम चैंपियन बनी थी। हालांकि उसके अलावा टीम कभी फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। 1984 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2004 में टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि ग्रुप स्टेज में डेनमार्क का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.