काठमांडू। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ महिला चैंपियनशिप 2022 में शनिवार को एकतरफा मुकाबले में मालदीव को 9-0 से मात दी।
भारत की ओर से अंजू तमांग (24′, 45+2′, 85′, 88′) ने सर्वाधिक चार गोल किये। इसके अलावा डांगमेई ग्रेस (53′, 86′) ने दो गोल किये, जबकि प्रियंका देवी (42′), सौम्या गुगुलोथ (55′) और कश्मीना (84′) ने एक-एक गोल जमाया।
दूसरी ओर, मालदीव एक बार भी बॉल को भारतीय गोलकीपर के पार नहीं पहुंचा सकी और भारत ने 9-0 के विशाल अंतर से यह मुकाबला जीत लिया।
भारतीय टीम ने सैफ चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से मात दी थी। भारत का अगला मुकाबला सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।