Friday, June 12, 2026
Home Slider रोहित शर्मा, रिषभपंत, शुभमन, पृथ्वी, सैनी आइसोलेशन में रखे गए

रोहित शर्मा, रिषभपंत, शुभमन, पृथ्वी, सैनी आइसोलेशन में रखे गए

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मेलबर्न। भारतीय टीम के खिलाड़ियों रोहित शर्मा, रिषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी ने नए साल के मौके पर बाहर डिनर किया है जिसके कारण उन्हें एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया है।

दोनों टीमों के बीच सात जनवरी से सिडनी में तीसरा टेस्ट होना है। एक प्रशंसक ने वीडियो पोस्ट किया था जिसमें यह खिलाड़ी नए साल की पूर्वसंध्या के मौके पर एक इंडोर रेस्टोरेंट में डिनर कर रहे थे।

प्रशंसक ने बताया कि उसने इन खिलाड़ियों के बिल का भुगतान किया था जिसके बाद पंत ने उन्हें गले लगाया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस मामले की जांच करेंगे और देखेंगे कि इन खिलाड़ियों ने जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है कि नहीं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कहा, “ऑस्ट्रेलिया और भारतीय मेडिकल टीम की सलाह पर इन खिलाड़ियों को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया है।

यह खिलाड़ी टीम के अन्य सदस्यों से अलग रहेंगे और यात्रा तथा ट्रेनिंग भी अलग से करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेटरों की सुरक्षा और कोरोना के खतरे को कम करने के लिए कड़ा प्रोटोकॉल बनाया है।

इसके अनुसार खिलाड़ी बाहर निकलकर सार्वजनिक स्थल पर जा सकते हैं और रेस्टोरेंट में डिनर भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें खुली जगह में बैठना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.