Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट रणजी ट्रॉफी : पुडुचेरी के खिलाफ बिहार की पारी बचाने को संघर्षरत

रणजी ट्रॉफी : पुडुचेरी के खिलाफ बिहार की पारी बचाने को संघर्षरत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में पुडुचेरी के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बिहार की टीम पारी की हार बचाने के लिए संघर्षरत है। बिहार अपनी दूसरी पारी में 61 रन पर चार विकेट खो दिये हैं और पहली पारी के आधार पर अभी वह मेहमान टीम से 66 रन पीछे है। शशीम राठौर 13 और विकास रंजन 7 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं। पुडुचेरी ने अपनी पहली पारी में 300 रन बनाये।

दूसरी दिन पुडुचेरी बिना विकेट खोए 62 रन से आगे खेलना शुरू किया। अभी टीम के स्कोर में तीन रन ही जुटा था कि कप्तान आशुतोष अमन ने बिहार को पहली सफलता दिलाई। 65 रन पर उसका पहला विकेट आनंद सुब्रमिणयम के रूप में गिरा। इसके तुरंत बाद आशुतोष अमन ने बिहार को दूसरी सफलता केबी अरुण कार्तिक को आउट कर दिया। आनंद 41 रन और अरुण कार्तिक 3 रन बना कर पवेलियन लौट गए। इसके बाद एस कार्तिक और पीके डोगरा ने मिल कर पारी को संभाला।

इन दोनों के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। तीसरा विकेट एस कार्तिक के रूप गिरा। उनका विकेट भी आशुतोष अमन ने चटकाया। कार्तिक 41 रन बना आउट हुए। इसके बाद के आये बल्लेबाज ने कुछ-कुछ योगदार किया और पुडुचेरी का स्कोर सभी विकेट खोकर 79.3 ओवर में 300 रन पहुंच गया। पीके डोगरा ने 74 गेंद में तेज बल्लेबाजी करते हुए नौ चौकों व दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाये। रोहित डी ने 20, एस सुरेश कुमार ने 27, फाबिद अहमद ने 17, असीथ ने 50, सागर उदेशी ने 19 रन बनाये। बिहार की ओर से विवेक कुमार ने 19 ओवर में 51 रन देकर पांच, आशुतोष अमन ने 25.3 ओवर में 84 रन देकर चार, शिवम कुमार ने 12 ओवर में 61 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

दूसरी पारी में बिहार की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज इंद्रजीत कुमार बिना खाता पवेलियन लौट गए। इसके बाद उसके तीन और विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। 44 रन पर कुल चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक बिहार ने 27 ओवर ममें चार विकेट पर 61 रन बना लिये हैं। कुमार निशांत 39 गेंद में तीन चौकों की मदद से 18, बाबुल कुमार ने 19 गेंद में दो चौकों की मदद से 9, रहमतुल्लाह ने 22 गेंद में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाये। इंटरनेशल प्लेयर विनय कुमार का दूसरी पारी में खाता खुला और उन्होंने 9 ओवर में 26 रन देकर दो, फाबिद अहमद ने 7 ओवर में 11 रन देकर 1 और सागर उदेशी ने 8 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.