Sunday, June 7, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रांची के जेके क्रिकेट एकेडमी को मिला जेएससीए का साथ, प्रारंभ होगा एक नया अध्याय

रांची के जेके क्रिकेट एकेडमी को मिला जेएससीए का साथ, प्रारंभ होगा एक नया अध्याय

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड महिला क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर शीघ्र, कल हुआ भूमि पूजन
रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) इस सत्र से जे के क्रिकेट एकेडमी मैदान में कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। कल जे के क्रिकेट एकेडमी के परिसर में इस संयुक्त गठबंधन के तहत भूमि पूजन का आयोजन किया गया। जेएससीए के मनोज कुमार सिंह ने जेके क्रिकेट एकेडमी मैदान में भूमि पूजन किया और उनके साथ जे के क्रिकेट एकेडमी के तथा जे के ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन जितेंद्र सिंह उपस्थित थे।


जेएससीए के इस सत्र में होने वाले महिला प्रशिक्षण शिविर जे के क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किए जाएंगे। जे के क्रिकेट एकेडमी और जेएससीए एक साथ मिलकर क्रिकेटरों एक नए मुकाम पर पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अतिरिक्त जेएससीए के द्वारा विभिन्न मैच और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जे के क्रिकेट एकेडमी के मैदान में किया जाएगा। कल आयोजित किये गए भूमि पूजन के अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय ,सचिव देवाशीष चक्रवर्ती पिंटू दा ,पूर्व उपाध्यक्ष सह आजीवन सदस्य अजय नाथ शाहदेव, वरीय प्रशिक्षक जय कुमार सिन्हा, पिच क्यूरेटर एसबी सिंह, मनोवैज्ञानिक चंचल दत्ता गुप्ता, मनोज सिंह ,सुरेश कुमार सुरेंद्र कुमार काका सहित कई गणमान्य लोग तथा जेके क्रिकेट एकेडमी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती जीगीशा श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.