Friday, June 19, 2026
Home Slider रांची : टाटीसिलवे के थाना प्रभारी ने किया अनगड़ा कबड्डी सेंटर का मुआयना

रांची : टाटीसिलवे के थाना प्रभारी ने किया अनगड़ा कबड्डी सेंटर का मुआयना

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा संचालित अनगड़ा सेंटर में आज टाटीसिलवे थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने कबड्डी खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का जायजा लिया और खिलाड़ियों से मुलाकात की।

ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का उन्होंने भरपूर सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने कबड्डी सेंटर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर कबड्डी खिलाड़ियों को किट देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रांची कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य कोच परमेश्वर महतो और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र एवं प्रवीण समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.