Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडअन्य Ranchi : सीबीएसई राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू

Ranchi : सीबीएसई राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। सफायर इंटरनेशनल स्कूल रांची के तत्वावधान में सीबीएसई के द्वारा प्रायोजित 7 से 11 सितंबर तक चलने वाली पूर्वी तथा सुदूर उत्तर पूर्वी भारत के विद्यार्थियों के लिए राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ तथा मेघालय नागालैंड, मणिपुर जैसे सुदूर उत्तर पूर्वी प्रदेशों के लगभग 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

जोश और उत्साह से भरी इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भारत के प्रख्यात राइफल शूटर और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्रीभागीरथ समाई ने किया। मौके पर झारखंड राज्य के एरोबिक्स के सचिव पीपी तिवारी तथा सीबीएसई के पर्यवेक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य अमित सिंह तथा उप प्राचार्या श्रीमती मोनिका पुरी ने स्मृति चिन्ह देकर किया।

प्राचार्य अमित सिंह ने अपने स्वागत भाषण में प्रतिभागियों को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने संकल्प तथा लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि श्रीभागीरथ समाया ने अपने भाषण में कहा कि यदि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए ईमानदार प्रयत्न और संकल्प में दृढ़ता हो तो व्यक्ति शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है। सीबीएसई के ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.