Saturday, May 2, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जेएससीए सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची व बोकारो जीते

जेएससीए सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची व बोकारो जीते

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 12 मार्च। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे जेएससीए सीनियर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप एच पी बोधनवाला ट्रॉफी में रांची की टीम ने रांची की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में बोकारो ने धनबाद को 39 रन से हराया।

 

मंगलवार यानी 12 मार्च को रांची ने यहां जेएससीए स्टेडियम मे खेले गए मुकाबले मे सिमडेगा को 56 रनों से हरा दिया।

 

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने सभी विकेट खोकर 46.2 ओवरों मे 257 रन बनाए। शिखर मोहन ने 83, श्रेष्ठ सागर ने 48, नाजिम सिद्दीकी ने 24 रन बनाए। सौरव ने 4 और तनिश ने 2 विकेट लिए।

 

जवाब में सिमडेगा की पूरी टीम 50 ओवरों मे 7 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाई। हिमांशु ने 54, सौरव ने नाबाद 53, रितिक ने 35 रन बनाए। संकट मोचन और रिशव राज ने 2-2 विकेट लिए। रांची के शिखर मोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रांची का अगला मुकाबला कल बोकारो से होगा।

 

 

रांची में खेले गए मैच में टॉ बोकारो ने जीता और पहले बैटिंग करे हुए आयुष भारद्वाज (67 रन) और सत्या सेतू (41 रन) की अच्छी बैटिंग की मदद से 48.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाये। राहुल प्रसाद ने 35 रन देकर पांच विकेट चटकाये।

 

 

 

जवाब में धनबाद की टीम 42 ओवर में 180 रन पर ऑल आउट हो गई। स्पर्श त्यागी ने 84 रन की पारी खेली। बोकारो की ओर से बाल कृष्णा ने 45 रन देकर 4 और साहिल राज ने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights