Friday, June 5, 2026
Home Slider रामगढ़ : शांति देवी जैन मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट लीग में टीआरसीसी कुजू की टीम जीती

रामगढ़ : शांति देवी जैन मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट लीग में टीआरसीसी कुजू की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित शांति देवी जैन मेमोरियल अंडर-16  क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में टीआरसीसी कुजू ने आर के इंटरनेशनल स्कूल गोला को 8 विकेट से हराया।  

शहर के आईएजी ग्राउंड भदानी नगर पर खेले गए इस मैच में आर के स्कूल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 81 रन बनाये। हर्षित कुमार ने 13 रन, महावीर कुमार ने 29 रन, आशीष कुमार ने 11 रन बनाये।

TRCC kuju की ओर से अजय कुमार ने 5 over में 31 रन देकर 3, लक्की कुमार 4 over मे 18 रन देकर 3, अभय कुमार, शिवम, सागर ने 1-1 weket चटकाये।

जवाबी पारी 82 रन का टारगेट लेकर टीआरसीसी खेलते हुए मात्र 7.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिया और मैच आठ विकेट से अपने नाम किया।

TRCC kuju के बल्लेबाज की ओर से हर्ष सिंह ने 30 रन, विक्रम कुमार ने 17 रन बनाये।
आर के इंटरनेशनल स्कूल के गेंदबाज अनंत कुमार मात्र 5 गेंद में 9 रन खर्च कर 2 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे।

 आज की मैच विजेता को ग्राउंड कोऑर्डिनेटर महेंद्र राणा ने टीम को अपनी शुभकामनाएं दी। आज के मैन ऑफ द मैच अजय कुमार (TRCC kuju) को दिया गया।

कल आइएजी ग्राउंड भदानी नगर में  गोपी साहू मेमोरियल सुपर डिवीजन लीग 2020-21का मैच रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ बनाम साइन क्रिकेट क्लब रामगढ़ के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.