पटना, 8 अप्रैल। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में बुधवार को सुपर सिक्स के अंतर्गत लीग मुकाबले खेले गए जिसमें वीजीयू थंडरबोल्ट और आंजिक्य बांबर्स ने जीत हासिल की। पहले मैच में वीजीयू थंडरबोल्ट को आरआईटी चैंपियंस ने 8 विकेट से हराया जबकि दूसरे मैच में आंजिक्य बॉम्बर्स ने मानव रचना लायंस पर एक रन से जीत दर्ज की। मैच समाप्ति उपरांत दोनों मैचों के प्लेयर ऑफ द मैच को आंजिक्य यूनिवर्सिटी के डीन दीपक पांडे ने सम्मानित किया।
पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर सुपर सिक्स का पहला मैच वीजीयू थंडरबोल्ट बनाम आरआईटी चैंपियंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चैंपियंस ने फिल्डिंग करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी थंडरबोल्ट ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन बनाए। चैंपियंस के लिए सर्वाधिक 42 रन कप्तान साहिल ने बनाए। आस्तित्व चंद्रा ने 4 तो हिमांशु ने 3 विकेट चटकाए।
जवाब में चैंपियंस ने लक्ष्य को 12.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। चैंपियंस के लिए ओपनर बल्लेबाज अमन ने 34, आस्त्तिव ने 26 तो अभिमान ने नाबाद 27 और शरद सिंह ने नाबाद 10 रन बनाए. आस्त्तिव को गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:
वीजीयू थंडरबोल्ट: 20 ओवर में 9 विकेट पर 122 रन, आशीष 26, साहिल कुमार 42, अतिरिक्त 9, ध्रुव कुमार 1/17, हिमांशु कुमार 3/35, आस्त्तिव चंद्रा 3/14.
आरआईटी चैंपियंस: 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन, अमन 34, आस्त्तिव चंद्रा 26, अभिमान 27, शरद 10, अतिरिक्त 26, श्रेयांश 1/21, नवीन 1/19.
दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आंजिक्य बॉम्बर्स बनाम मानव रचना लायंस के बीच खेला गया। लायंस ने टॉस जीतकर बॉम्बर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मौसम से प्रभावित मैच 15-15 ओवर का खेला गया, जिसमें बॉम्बर्स ने प्रेम राज के शानदार 71 रन की बदौलत 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में लायंस की पूरी टीम निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। बॉम्बर्स के लिए शिबू भूषण ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। विजेता टीम के प्रेम राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
आंजिक्य बॉम्बर्स : 15 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन,प्रेम राज 71, प्रत्युष राज 18, प्रियांशु राज कुमार नाबाद 19, अतिरिक्त 19, देवराज 1/12, सचिन कुमार 1/23, आर्यन अरविंद सिंह 1/18.
मानव रचना लायंस: 15 ओवर में 133 रन पर आलआउट, शिबू भूषण 63, गोलू 23, अतिरिक्त 17, प्रियांशु राज कुमार 2/28, रूपेश 2/23, अंश राज 1/12.