Friday, June 12, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन पीवी सिंधू Syed Modi International Badminton के क्वार्टर फाइनल में

पीवी सिंधू Syed Modi International Badminton के क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

लखनऊ। ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां अमेरिका की लॉरेन लैम पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंधू ने दूसरे दौर का यह मैच केवल 33 मिनट में 21-16, 21-13 से जीता। उनका अगला मुकाबला थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त सुपानिदा केटेथोंग से होगा। सिंधू ने अपने पहले दौर के मैच में हमवतन तान्या हेमंत को 21-9, 21-9 से हराया था।

महिला एकल में दूसरे दौर के एक अन्य मैच में भारत की सामिया इमाद फारूकी ने हमवतन कनिका कंवल को 21-6, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

उनका अगला मुकाबला अनुपमा उपाध्याय से होगा जिन्होंने स्मित तोशनीवाल को 21-12, 21-19 से पराजित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.