Thursday, June 18, 2026
Home झारखंडअन्य Ranchi University के खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के कार्यक्रम घोषित

Ranchi University के खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के कार्यक्रम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 17 अगस्त। रांची विश्वविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक विभाग सत्र 2024-25 की वार्षिक बैठक शुक्रवार को मैनेजमेंट स्टडीज हाल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने की। डीएसडब्ल्यू ने 2024 सत्र की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

इस वर्ष खेलकूद में 14 स्पर्धाओं के अंतर कॉलेज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि 12 खेलों का चयन परीक्षण होगा। इस वर्ष बैडमिंटन, योगा और टेबुल टेनिस के स्पर्धा अंतर कॉलेज प्रतियोगिता के तहत होंगे। बाकी 12 खेल (हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बॉलीबाल, एथलेटिक्स, कब्ब्डी, अर्चरी, खो-खो ) की स्पर्धाएं होंगे, जो पिछले साल संपन्न हुआ था।

बैठक में खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के भी कई निर्णय लिए गए। इसके अलावा खिलाड़ियों के कोचिंग कैंप और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूपरेखा भी तैयार की गई. इस अवसर पर रांची विवि. कुलपति के अतिरिक्त कुल सचिव डॉ विनोद नारायण, डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, पॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. विकास कुमार, सीसीडीसी प्रकाश झा, उप निदेशक स्मृति सिंह सहित कई कॉलेज के प्रिंसिपल तथा प्रतिनिधि कई विभाग अध्यक्ष सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि खेलकूद में चयन प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए विभाग ने टोकन मानी को 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया गया है। साथ ही इस सत्र के लिए खेल विभाग में 99 लाख और सांस्कृतिक विभाग के लिए 42 लाख का बजट रखा गया है। कुलपति ने कहा कि इस वर्ष से कई खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा तथा इसके लिए कमेटी भी बनाई जाएगी।

खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हमेशा प्रयासरत है। खेलकूद सत्र की शुरूआत सितंबर के प्रथम सप्ताह से होगी। रांची विश्वविद्यालय खेल के लिए 24 सदस्यीय स्टैंडनिंग कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें कुलपति चेयरमैन तथा डीएसडब्ल्यू सचिव होंगे। वहीं सांस्कृतिक आयोजन के लिए 45 सदस्यीय स्टैंडनिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस वर्ष चासंलर ट्रॉफी का भी आयोजन होगा। सांस्कृतिक विभाग ने इस वर्ष कुल 14 स्पर्धाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.