Sunday, June 14, 2026
Home Slider जहानाबाद क्रिकेट लीग में पीके इलेवन की शानदार जीत

जहानाबाद क्रिकेट लीग में पीके इलेवन की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में PK इलेवन ने एकतरफा मुकाबले में त्रिशूल क्रिकेट क्लब को 9 विकटों से हराया।

सुबह मे टॉस जीतकर त्रिशूल क्रिकेट क्लब के कैप्टन दिग्विजय कुमार ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिशूल क्रिकेट 27.3 ओवरों में 113 रन बना के ऑल आउट हो गई।

त्रिशूल क्रिकेट क्लब के तरफ से सबसे ज्यादा रन हर्षित कृष्णा ने बनाया हर्षित ने 36 रनो का योगदान दिया उसके बाद राधे रमन ने 15 , सुमन ने 10 और दिग्विजय ने 9 रनो का योगदान दिया।

PK इलेवन की तरफ से सौरव, शुभम, विशाल ने 2-2 विकेट चटकाए और साथ ने पीयूष और राहुल ने भी 1-1 विकट चटकाए।

114 रनो का लक्ष्य का पीछा करने उतरी PK इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनका पहला विकेट सिर्फ 10 रन के कुल योग पर पंकज (4) के रूप में गिर गया।

उसके बाद सौरभ सुमन नाबाद (58) और शुभम झा नाबाद (42) ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए बिना किसी खास नुकसान के आसानी से सिर्फ 15 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

सौरव सुमन को लीग मे लगातार दूसरी बार बेहतरीन ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव  विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया।

सुबह घना कोहरा होने की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ जिसके कारण अंपायर सुनील कुमार और विक्रम सिंह ने    ओवरों में कटौती करने का निर्णय लिया जिसके बाद मैच 30-30 ओवरों का खेला गया । आज ऑनलाइन स्कोरर के भूमिका मे आयुष और ऑफलाइन स्कोर के भूमिका में पीयूष रहें।

जिला क्रिकेट लीग का अगला मैच 16/01/2020 को ऑल स्टार क्रिकेट क्लब और लगान क्रिकेट क्लब के बीच में जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.