Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट PDCA जूनियर डिवीजन लीग : रितेश की फिरकी में फंस करबिगहिया ने 293 रन से मैच गंवाया

PDCA जूनियर डिवीजन लीग : रितेश की फिरकी में फंस करबिगहिया ने 293 रन से मैच गंवाया

by Khel Dhaba
0 comment

रितेश कुमार के पहले अर्धशतक और फिर शानदार गेंदबाजी की बदौलत कुमार क्लब ने पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मैच में करबिगहिया सीसी पर 293 रन से जीत दर्ज की।

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को पटना हाई स्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में करबिगहिया ने टॉस जीत कर कुमार क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुमार क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 386 रन का स्कोर किया। जवाब में करबिगहिया के बल्लेबाज कुमार क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और 19.4 ओवर में 93 के स्कोर पर आल आउट हो गई। मैन आफ द मैच कुमार क्लब के रितेश कुमार को चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:
कुमार सीसी: 30 ओवर में 8 विकेट पर 386 रन, रितेश कुमार 64, रवि प्रकाश 78, कुंदन 66, परिचय देव 50, अतिरिक्त 59, विकेट— शोभित 3/79, अर्नव 2/75,
करबिगहिया सीसी: 19.4 ओवर में 93 पर आल आउट, रोहित राज 49, शोभित 14, विकेट— रितेश कुमार 5 /12,
कल का मैच:
कुमार क्लब बनाम ईस्ट व बेस्ट, पटना हाईस्कूल, सुबह 9:30 बजे
ट्राम्फैंट सीसी बनाम एलियंस सीसी, संजय गांधी स्टेडियम, सुबह 7:30 बजे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.