36 C
Patna
Friday, April 19, 2024

Bihar State Kabaddi Association का मिशन 2026 की शुरुआत 22 मई से

वर्ष 2026 में होने वाले एशियाड को लेकर टैलेंट सर्च अभियान चलायेगा कबड्डी
खिलाड़ियों को चयन कर दी जायेगी विशेष ट्रेनिंग

पटना। बिहार राज्य कबड्डी संघ वर्ष 2026 में जापान में होने वाले एशियाड को लेकर ‘मिशन 2026’ नाम से एक अभियान की शुरुआत आगामी 22 मई से शुरू करनी जा रही है। यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि इस मिशन के अनुसार बिहार राज्य कबड्डी संघ राज्य के कई जिलों में टैलेंट सर्च अभियान चलायेगी। इस अभियान के तहत पहले चरण में पटना, उदवंतनगर (भोजपुर), गांधी मैदान (गया), बीहट (बेगूसराय), नवगछिया (भागलपुर), खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा, दरभंगा, सीतामढ़ी, हाजीपुर, सीवान, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और लखीसराय में टैलेंट सर्च को शुरू किया जायेगा। अगले चरण बाकी जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा।

कुमार विजय ने बताया कि सभी जगहों से मिला कर कुल 200 खिलाड़ी का चयन किया। इस टैलेंट सर्च अभियान के तहत अंडर-14 से अंडर-18 के तक के खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। 200 खिलाड़ी में 100 बालक व 100 बालिका खिलाड़ी होंगे। इसके बाद इन 200 खिलाड़ियों में से फिर छंटनी होगी और चयनित खिलाड़ियों को विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी और उन्हें वर्ष 2026 एशियाड के लिए तैयार किया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को बिहार टीम में प्रतिनिधित्व दिया जायेगा जिससे उन्हें नेशनल इवेंट का अनुभव होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights