Monday, June 8, 2026
Home Latest तीरंदाजी विश्व कप : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने किया पदक पक्का

तीरंदाजी विश्व कप : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने किया पदक पक्का

कोरिया को हरा फाइनल में, भारतीय पुरुष टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

शंघाई, 7 मई। यहां चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में गुरुवार को भारत का प्रदर्शन मिला जुला रहा। महिला रिकर्व टीम ने रिकॉर्ड दस बार की ओलंपिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में हराकर पहला पदक पक्का किया लेकिन पुरुष टीम पहले दौर में बांग्लादेश से हार गई।

महिला टीम की सदस्यों दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोद ने सेमीफाइनल में कोरिया को 5-1 से पराजित किया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में रविवार को भारत का सामना चीन से होगा। पुरुष रिकर्व टीम में तरूणदीप रॉय, धीरज बोम्मादेवरा और यशदीप भोगे थे जिन्हें बांग्लादेश ने 6-2 से मात दी ।

भारतीय महिला टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने छह तीरों में से चार पर 10 स्कोर किया और सिर्फ दो अंक गंवाकर पहला सेट 58-55 से जीता। दूसरे सेट में मुकाबला 56-56 से बराबर रहा लेकिन भारत ने 3-1 की बढत बना ली।

मैच जीतने के लिये अब सिर्फ दो अंक की जरूरत थी और अगला सेट भारत ने 58-56 से अपने नाम किया और फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन कोरिया ने यहां अनुभवहीन टीम भेजी है क्योंकि उसका फोकस चार महीने बाद जापान में होने वाले एशियाई खेलों पर है। कोरियाई टीम में दो नये चेहरे ली युंजी और ओ येजिन थे जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन कांग चाएयंग एकमात्र अनुभवी तीरंदाज थी।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने उजबेकिस्तान को पहले दौर में 6-2 (53-56, 57-54, 55-54, 55-51) से हराया । क्वार्टर फाइनल में तनावपूर्ण शूटआफ में वियतनाम पर 5. 4 से जीत दर्ज की।

पुरुष टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसने पहला सेट 52-55 से गंवाया। दूसरे सेट में बांग्लादेश ने उसे 54-54 से बराबरी पर रोका। तीसरे सेट में दोनों टीमों का स्कोर 53 रहा। बांग्लादेश ने चौथा सेट 57-53 से जीता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.