Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड में जूनियर नेशनल थ्रोबॉल का आयोजन होगा ऐतिहासिक : आलोक दुबे

झारखंड में जूनियर नेशनल थ्रोबॉल का आयोजन होगा ऐतिहासिक : आलोक दुबे

by Khel Dhaba
0 comment

देश भर के हजारों खिलाड़ियों की आवभगत करेगा झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ
रांची। झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के मेजबानी में आगामी 27 से 29 दिसंबर तक रांची में आयोजित होने जा रहे 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के आयोजन सचिव आलोक दुबे जी ने कहा की झारखंड में पहली बार राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के करीब 25 प्रदेशों ने अपनी सहभागिता की सहमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि खेल और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन के माध्यम से जहां हम एक दूसरे की संस्कृति, रहन सहन, आपसी मेल जोल को साझा करते हैं। झारखंड हमेशा से ही स्पोर्ट्स के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी मजबूती दर्ज कराता रहा है। थ्रोबॉल में भी झारखंड अपना परचम लहराएगा। इतने बड़े आयोजन में सरकार की सहभागिता अतिआवश्यक है। खेल प्रेमियों को भी आगे बढ़कर उदारता पूर्वक आयोजन की सफलता में सहयोग करने की आवश्यकता है।

संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि झारखंड की मिली आयोजन की जिम्मेदारी को सफल बनाने हेतु सभी को सर्वस्व सहयोग की भावना के साथ आगे आना होगा। झारखंड में अतिथियों की आवभगत की परिपाटी रही है, हमें इस आयोजन के जरिए इस परिपाटी को आगे ले जाना है साथ ही साथ देश के विभिन्न कोने से आने वाले खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के बीच झारखंड की अलग पहचान स्थापित करनी है।

बैठक में निर्णय लिया गया की समाज हर तबके को इस आयोजन से जोड़ने हेतु झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समाजसेवियों और प्रतिनिधियों से मिलकर सहयोग प्राप्त करेगा। साथ ही आयोजन के तैयारियों की समय समय पर समीक्षा हेतु हरेक सप्ताह आयोजन समिति को बैठक होगी।

आज के इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ. राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, विजेता वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, नगीना कुमार, सोनू सिंह, नीरज वर्मा, अमित कुमार, नीतीश सिंह, राहुल पांडे, आशुतोष कुमार, प्रशांत पाठक, अमरदीप कुमार, सुमित कुमार, जेबा परवीन, सरस्वती उरांव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.