Thursday, June 4, 2026
Home बिहारअन्य गोपालगंज खो-खो : डीएवी स्कूल थावे को दोनों वर्गों का खिताब

गोपालगंज खो-खो : डीएवी स्कूल थावे को दोनों वर्गों का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

गोपालगंज। गोपालगंज खो-खो संघ के तत्वावधान में प्रथम ओपन गोपालगंज जिला सबजूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एमएलसी गोपालगंज राजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस समौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बाबू राव यादव, महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक मौजूद रहे।

बालक वर्ग में डीएवी स्कूल थावे विजेता व चैंपियन स्पोट्स एकेडमी गोपालगंज उवविजेता बनी। बालिका वर्ग में डीएवी थावे विजेता और स्मार्ट मूव स्कूल ए उपविजेता बना। खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी आनंद कुमार ने पुरस्कृत किया। वहीं गोपालगंज जिला खो-खो संघ के सचिव विनीत ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने सभी खिलाड़ी, अतिथि एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतू तकनीकी पदाधिकारी व अन्य का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर सीबीएसई पब्लिक स्कूल गोपालगंज के निदेशक जितेंद्र प्रसाद, प्राचार्य श्रीमती पिंकी कुमारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.