Sunday, June 14, 2026
Home Slider साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 SERIES में स्पीड स्टार उमरान को मौका, हार्दिक-कार्तिक की वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 SERIES में स्पीड स्टार उमरान को मौका, हार्दिक-कार्तिक की वापसी

by Khel Dhaba
0 comment

साउथ अफ्रीका की मेजबानी और इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। IPL में अपनी स्पी़ड से सबको प्रभावित करने वाले उमरान मलिक और अर्शदीप को इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया गया है। इसके अलावा दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या टीम में लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों को IPL में किए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। दोनों टीमें पांच टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय सिलेक्टर्स ने IPL स्टार्स को मौका दिया है।


टी-20 टीम के अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान कोरोना के चलते टाले गए एकमात्र टेस्ट के लिए टीम का ऐलान भी किया है। इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। इस टेस्ट के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह टीम में शामिल हैं। इन्हें टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वहीं लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। पुजारा अभी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं।


इंग्लैंड टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर , मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।


टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.