Friday, June 5, 2026
Home Slider दुमका जिला क्रिकेट लीग में एनपीसीसी इलेवन जीता, अमन चमके

दुमका जिला क्रिकेट लीग में एनपीसीसी इलेवन जीता, अमन चमके

by Khel Dhaba
0 comment

दुमका। दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पंडित तारकेश्वर चौबे मेमोरियल दुमका जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में एनपीसीसी इलेवन ने लाज एकेडमी बी को 54 रनों से हराया।

टॉस एनपीसीसी इलेवन ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज रोहित राज सस्ते में पवेलियन लौट गए। उनकी जगह आये पीयूष राज भी कुछ नहीं कर पाये। लड़खड़ाती पारी को संभाला सूरज पाठक और अमन सिंह ने।  इन दोनों के बीच 90 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इसके बाद आकाश पाठक, मो आबिद और गोविंदा तिवारी ने अच्छी बैटिंग कर टीम का स्कोर 36.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 266 रन पहुंचा दिया।

एनपीसीसी इलेवन की ओर से सूरज पाठक ने 55 गेंदों सात चौकों व सात छक्कों की मदद से 87,अमन सिंह ने 81 गेंदों में 8 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 75, आकाश पाठक ने 23 गेंदों में चार चौकों की मदद से 26, मो आबिद ने 13 गेंदों में 1 चौका 1 छक्का की मदद से 14,अमित कुमार ने 21 गेंदों में दो चौकों व दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाये। अतिरिक्त से 24 रन बने।

लाज एकेडमी की ओर से युगदेव अनिरुद्ध ने 46 रन देकर 3, सचिन पॉल ने 41 रन देकर दो, देव ने 46 रन देकर 1, विकास सिंह ने 41 रन देकर दो, हर्षित मेहरिया ने 19 रन देकर 1 और रोहित रंजन ने 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में लाज एकेडमी बी ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 212 रन बनाये। हर्षित मेहरिया ने 59,हर्षित सेन ने 17,युगदेव अनिरुद्ध ने 10,विकास सिंह ने 40,शुभाशीष नंदी ने 20, सचिन पॉल ने 23 रन बनाये।

एनपीसीसी की ओर से अमन सिंह ने 34 रन देकर 1,मो आबिद ने 43 रन देकर दो, विनय सिंह ने 22 रन देकर 1 और अमित कुमार ने 17 रन देकर दो विकेट चटकाये।

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मृणाल कुमार मिश्रा ने विजेता टीम के अमन सिंह को प्रदान किया। अंपायर के रूप में सौरभ पाठक और किसलय पल्लव थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.