Friday, June 5, 2026
Home झारखंडक्रिकेट न्यू टेक Dhanbad District A Division Cricket League में मिनी एनआरसी जीता

न्यू टेक Dhanbad District A Division Cricket League में मिनी एनआरसी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद, 30 नवंबर। न्यू टेक धनबाद जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में मिनी एनआरसी ने एसएन चौहान स्पोर्टिंग क्लब को छह विकेट से हरा दिया। ईस्ट कुमार धुबी मैदान में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएन चौहान स्पोर्टिंग क्लब की टीम 26.4 ओवर में 133 रनों पर आउट हो गई। चेतन सोनी ने 37, रवि रजवार ने नाबाद 27 और अभी शुक्ला ने 20 रन बनाए। मिनी एनआरसी के महमूद अंसारी ने 45 पर पांच, आकाश हाड़ी ने 25 पर दो और शोएल अख्तर ने 14 पर दो विकेट लिए। बाद में मिनी एनआरसी ने जुनैद नूर के नाबाद 39, शुभम नारायण पाठक के 32, परमजीत हजारी के 26 और अनिरुद्ध माथुर के 18 रनों की मदद से 26.3 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। कमलेश यादव ने 22 पर दो विकेट लिए। धर्म मिश्रा एवं सौरव गोराई को एक-एक विकेट मिला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.