Sunday, June 7, 2026
Home Slider राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में न्यू ब्वॉयज एफसी और केके सिंह इलेवन विजयी

राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में न्यू ब्वॉयज एफसी और केके सिंह इलेवन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Santosh Trophy

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शनिवार को खेले गए मैच में न्यू ब्वॉयज फुटबॉल क्लब, बख्तियारपुर, केके सिंह इलेवन ने जीत हासिल की। न्यू ब्वॉयज फुटबॉल क्लब ने दानापुर यूनाइटेड क्लब को 1-0 से जबकि केके सिंह इलेवन ने रैनबो एफसी को 2-1 से पराजित किया।

पहले मैच में न्यू ब्वॉयज फुटबॉल क्लब की ओर से खेल के 13वें मिट में एकमात्र गोल किया। मैच के निर्णायक मिथिलेश कुमार थे जबकि सहायक निर्णायक किशन कुमार व मोहन कुमार थे जबकि चौथे अंपायर हरेंद्र कुमार यादव थे। बख्तियारपुर के नीतीश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार श्याम बाबू यादव ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में केके सिंह इलेवन की ओर से खेल के 11वें मिनट में मनीष कुमार और विक्की राज ने 70वें मिनट में गोल किया। रैनबो की ओर से 30वें मिनट में अभिषेक कुमार ने गोल किया।

प्लेयर ऑफ द मैच शंकर कुमार रहे जिन्हें कृष्ण मोहन कुमार ने पुरस्कृत किया। मैच के मुख्य रेफरी हरेंद्र कुमार यादव थे। सहायक रेफरी मोहन कुमार व गोरव राज थे जबकि चौथे रेफरी मिथिलेश कुमार थे।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.